
शब्बीर अहमद, भोपाल। राजधानी भोपाल में एक पेड़ अचानक गिरने से चार मकान धराशायी हो गए। वहीं 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिनको उस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह घटना भीम नगर के नेपाली मोहल्ले की है। यहां एक विशालकाय पेड़ अचानक गिर गया। जिससे चार मकान चपेट में आ गए। साथ ही मकान के आगे खड़ी गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं। इस हादसे में एक बच्चा समेत दो लोग दब गए। उनको परिजन तत्काल अस्पाताल लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज जारी है।

कांग्रेस विधायक ने की मदद
पेड़ गिरने की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी और कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा मौके पर पहुंचे। विधायक ने शर्मा ने पीड़ितों को 2–2 हजार की आर्थिक मदद की है।

No comments:
Post a Comment