भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने रिक्त पदों पर जानकारी जुटाना शुरू कर दी है। सरकारी विभागों की जानकारी मुताबिक प्रदेश में एक लाख से ज़्यादा पद खाली है। सरकार विभागवार रिक्त पदों की एक लाख भर्तियों के लिए जानकारी जुटा रही है।
जानकारी के अनुसार सबसे अधिक 45 हजार पद स्कूली शिक्षा विभाग में खाली है। इसके बाद स्वास्थ्य में 14 हजार, जनजातीय कार्य में करीब 7000 पद खाली बताए जाते हैं। नगरीय प्रशासन विकास में 1,290, कृषि में 4,634 पद खाली है। भर्ती का प्रस्ताव तैयार कर लोक सेवा आयोग को भेजने की तैयारी की जा रही है। स्टेट कैडर में बैकलॉग में 21 हजार से भी ज़्यादा पद खाली है। करीब 44 विभागों में पद खाली है। 11 विभागों में एक भी पद खाली नहीं है। अगले महीने से प्रक्रिया शुरू हो सकती है। कमिश्नर और कलेक्टर को तत्काल जानकारी भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

लंपी वायरस को लेकर राज्य सरकार अलर्ट मोड पर है। सीएम शिवराज ने 10.30 बजे बैठक बुलाई है। लंपी वायरस के संबंध में मंत्रालय में बैठक होगी। बैठक में मुख्य सचिव, एसीएस पशुपालन, सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे। लंपी वायरस के हालात की समीक्षा कर जरूरी दिशा निर्देश देंगे सीएम। सीएम शिवराज बछियों के वैक्सिनेशन को लेकर भी अपडेट लेंगे।