
न्यामुद्दीन अली, अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में रफ्तार का कहर सामने आया है। तेज रफ्तार बोलेरो ने 4 ग्रामीणों को कुचल दिया, जिससे तीन की मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति गंभीर अवस्था में जिंदगी और मौत से अस्पताल में जूझ रहा है।
दरअसल, अनूपपुर जिले के जैतहरी थानान्तर्गत ग्राम गोरेला में एक तेज रफ्तार बोलेरो कार ने सड़क पर जा रहे 4 ग्रामीणो को कुचलते हुए निकल गया। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
जानकारी के अनुसार जैतहरी थाना के ग्राम गौरेला निवासी राम कुमार, बैसाखू, बल्देव सिंह और राजू देर रात टेडई तालाब के पास जा रहे थे। इसी दौरान लगभग राजेंद्रग्राम की ओर से आई एक बोलेरो ड्राइवर ने चारों को रौंद दिया और जैतहरी की ओर तेजी से भाग गया। इस दुर्घटना में वैशाखू सिंह और बलदेव सिंह की मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना पर जैतहरी पुलिस ने घायल रामकुमार और राजू सिंह गौड़ को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार बाद दोनों को जिला चिकित्सालय अनूपपुर रेफर किया गया। उपचार के दौरान रामकुमार पिता सुखसेन सिंह गौड़ की भी मौत हो गई। वहीं राजू सिंह का उपचार चल रहा है।
भारत सिंह पिता जयहिंद सिंह गौड़ की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ धारा 279, 337, 304 ए औ 184 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा
टीकमगढ़ में तेज रफ्तार आइसर ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में ड्राइवर को गंभीर चोटें आई है। उसे घायल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रक दिल्ली से रायपुर जा रहा था। घटना बडागांव थाना क्षेत्र के अजनोर गांव के पास हुई है।







