कटनी/अलीराजपुर। कटनी में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। बस ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोष्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजवा दिया है। वहीं इधर अलीराजपुर में ट्रेन से गिरने से युवक की मौत हो गई। मृतक मजदूरी करने के लिए गुजरात जा रहा था।

कटनी में बिजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र के झरिया मोड़ के पास बस ने बाइक सवारों को रौंद दिया। हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई। दोनों मृतक मजदूर अमहटा प्लांट पर काम करते थे। वहीं हादसे में एक मजदूर घायल हो गया। घायल को कटनी जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। मजदूर का इलाज चल रहा है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोष्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजवाया।
इधर अलीराजपुर-प्रतापनगर ट्रैक पर ट्रेन से गिरने से युवक की मौत ट्रेन से कटकर हो गई। युवक का शव घटनास्थल से 20स फिट दूर मिला। मृतक युवक की पहचान गिलदार सिंह के रूप में हुई है। मृतक लीराजपुर के बड़दला गांव का रहने वाला था। मृतक मजदूरी करने के लिए गुजरात जा रहा था। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोष्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजवा दिया है।
No comments:
Post a Comment