Big breaking: कुख्यात बदमाश ने बीजेपी नेता का धारदार हथियार से रेता गला, हालत गंभीर, ग्रामीणों ने सड़क पर लगाया जाम

 मंडला। जिले के बीजाडांडी में जिलाबदर कुख्यात बदमाश जावेद उर्फ बकरीदी ने बीजेपी नेता युवा मोर्चा के पूर्व मंत्री विकास यादव पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। बदमाश ने हथियार से विकास का गला रेतकर लहूलुहान कर दिया। उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी स्थिति गंभीर है। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उच्च चिकित्सा सुविधा के लिए जबलपुर रेफर कर दिया गया है। वहीं घटना के विरोध में ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगाकर आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग पर अड़े हुए हैं।

जानकारी के अनुसार विकास यादव पर बीती रात 10 बजे के आसपास घर का छप्पर तोड़कर हमला किया है। पुराने विवाद के चलते कुख्यात बदमाश जावेद ने मौका पाकर पीछे से गर्दन में हमला करते हुए पेट पर भी चाकू मार दिया। हमला होते ही वह चीख पड़ा।

मौके पर उपस्थित लोगों ने उसे तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बीजाडांडी ले गए जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जबलपुर रेफर कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने आऱोपी कुख्यात बदमाश की सरगर्मी से तलाश में जुट गई है। वहीं ग्रामीणों ने घटना के विरोध में जबलपुर मण्डला मार्ग पर जाम लगाकर आरोपी के खिलाफ त्वरित कार्यवाही की मांग की है।

No comments: