भोपाल। मध्यप्रेदश स्वास्थ्य विभाग ने सरकारी अस्पतालों के OPD के समय में बदलाव किया है। अब प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों में शाम के समय भी ओपीडी खुलेंगी। सरकारी अस्पतालों में ओपीडी दो शिफ्ट में खुलेंगी। पहली शिफ्ट में सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक OPD खुलेंगी। वहीं दूसरी शिफ्ट में शाम 5 बजे से शाम 6 बजे तक ओपीडी खोलने का आदेश स्वास्थ्य विभाग ने दिया है। इससे पहले सुबह 9 से शाम 4 बजे तक ओपीडी लगती थी।

स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार देर शाम आदेश जारी करते हुए कहा कि प्रदेश मे शाम के समय भी ओपीडी खुलेंगी। ओपीडी के समय में बदलाव किया जा रहा है। पहली शिफ्ट में सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक OPD खुलेंगी। वहीं दूसरी शिफ्ट में शाम 5 बजे से शाम 6 बजे तक ओपीडी खुलेंगी। वहीं रात 9.30 बजे तक डॉक्टरों को राउंड पूरा करना होगा।
No comments:
Post a Comment