रिश्ते का कत्लः भाई ने गोली मारकर बहन की कर दी हत्या, बंटवारे को लेकर भाई-बहन में चल रहा था विवाद

 मुरैना। एमपी के मुरैना जिले से रिश्ते के कत्ल का मामला सामने आया है। यहां भाई ने बहन की गोली मारकर हत्या कर दी। बंटवारे को लेकर भाई-बहनों में विवाद चल रहा था। शनिवार देर शाम बंटवारे को लेकर एक बार फिर से विवाद हो गया। इसके बाद बड़े भाई ने अपनी बहन की जान ले ली। हत्या को अंजाम देने के बाद हत्यारा भाई फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोष्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजवा दिया है। पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर आरोपी भाई को पकड़ने में जुट गई है।

दरअसल पूरा मामला मुरैना जिले के बानमोर थाना अंतर्गत बामोर शीतला गली की है। यहां भाई-बहनों में जमीन बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। महिला पति के देहांत के बाद से छोटे भाई के यहां रह रही थी। बंटवारे को लेकर अक्सर विवाद होता था। शनिवार को एक बार फिर से बंटवारे को लेकर भाईयों-बहन में विवाद हो गया। विवाद के दौरान बड़े भाई जवान सिंह गुर्जर ने बहन सीमा को गोली मार दी। गोली महिला के पेट में लगी और वह वहीं गिर गई। खून अधिक बह जाने से महिला की मौत हो गई।
इधर वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारेा भाई फरार हो गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोष्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजवाया। इस पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर हत्यारे भाई को पकड़ने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।

No comments: