एमपीः 6 रंगों से स्वच्छ बनेगी राजधानी, स्कूल में ज्यादा फीस वसूली पर लगेगा ब्रेक, PM के जन्मदिन पर 25 हजार ने किया रिकार्ड रक्तदान, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी प्रकोष्ठों के प्रदेशाध्यक्षों की लेंगे बैठक

  भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल 6 रंगों से स्वच्छ बनेगी। शहर में अब दो की जगह 6 डस्टबिन होंगे। 6 अलग-अलग रंगों की डस्टबिन होगी। सभी डस्टबिन में अलग-अलग तरह का कचरा रखा जाएगा। ग्रीन में गीला, ब्लू में सूखा, येलो में बायो-मेडिकल वेस्ट, रेड में ई-वेस्ट, ग्रे में सिलेबल प्लास्टिक डाले जाएंगे।

स्कूल में ज्यादा फीस वसूली पर ब्रेक लगेगा ! इसके लिए शिक्षा विभाग ने प्लान तैयार किया है। स्कूल को फीस की शिक्षा विभाग को जानकारी देनी होगी। स्कूलों को फीस की पूरी जानकारी देना अनिवार्य होगा। शिक्षा विभाग ने एक मॉड्यूल विकसित किया है। इसी मॉड्यूल में स्कूलों को पूरी जानकारी अपलोड करनी होगी। कलेक्टर द्वारा गठित टीम फीस बढ़ोतरी और अन्य तरह की शिकायतों का निपटारा करेगी।

एमपी में पीएम मोदी के जन्मदिन पर 25 हजार लोगों ने रक्तदान किया है। एक दिन में सबसे ज्यादा ब्लड डोनेशन का रिकॉर्ड बना है। प्रदेश में 574 रक्तदान शिविरों में 25 हजार यूनिट से ज्यादा रक्तदान हुआ है। अधिकारी, जनप्रतिनिधियों और आम जनता ने ब्लड डोनेट किया है। पीएम मोदी के जन्मदिन से बीजेपी ने सेवा पखवाड़ा शुरू किया है।

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी जेपी अग्रवाल की मैराथन बैठकें। संगठन को मजबूत करने में प्रदेश प्रभारी जेपी अग्रवाल जुटे है। विभागों, प्रकोष्ठों के प्रदेशाध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। जिला प्रभारी, सह प्रभारियों के साथ चर्चा करेंगे। जेपी अग्रवाल संगठन की जमीनी रिपोर्ट लेंगे। संगठन को मजबूत करने की टिप्स देंगे। 2023 विधानसभा को सामने रख रणनीति बनाई जाएगी।

No comments: